दिल्ली गैंगरेप के आरोपी राम सिंह ने फांसी लगाई
देश
को हिला देने वाले दिल्ली गैंगरेप मामले के मुख्य आरोपी राम सिंह ने
खुदकुशी कर ली है। उसने तिहाड़ जेल नंबर-3 में आज सुबह करीब पांच बजे फांसी
लगा ली।
इस घटना के बाद बाकी चार आरोपियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गृह मंत्रालय ने 24 घंटे के भीतर तिहाड़ जेल प्रशासन से राम सिंह की खुदकुशी की रिपोर्ट मांगी है। जांच के लिए मजिस्ट्रेट तिहाड़ जेल पहुंच गए हैं।
राम सिंह के शव को दीनदयाल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। मुख्य आरोपी राम सिंह की सोमवार को ही साकेत कोर्ट में पेशी होनी थी।