धर्मनिरपेक्षता की मेरी परिभाषा में 'इंडिया फर्स्ट'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क | Last updated on: March 10, 2013 1:23 PM IST
अमेरिका
में रह रहे भारतीयों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि धर्मनिरपेक्षता
(सेक्युलरिज्म) की मेरी परिभाषा में इंडिया फर्स्ट है। इसी प्रकार हर
निर्णय में भारत ही प्रथम होना चाहिए।
मोदी ने कहा कि हम कोई भी कार्य करें, कुछ भी सोचें, वह केवल भारत के लिए होना चाहिये। अगर ऐसा हुआ तो हमारी रगों में अपने-आप सेक्युलरिज्म की भावना भर जाएगी।
रविवार को अपने संबोधन में मोदी ने एक बार फिर गुजरात के विकास को सामने रखा। गुजरात मॉडल की चर्चा करते हुए मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया ने उनके राज्य के विकास को सराहा है।
मोदी ने कहा कि इस समय पूरी दुनिया की निगाहें भारत पर टिकी हैं, लेकिन देश में विकास थम सा गया है। पिछले पांच-छ वर्षों में देश का विकास कमजोर हुआ है। मंदी के समय भी गुजरात के विकास ने आशा का संचार किया है।
मोदी ने कहा कि यूरोप के कई देशों जितनी आबादी हमारे यहां महाकुंभ में संगम किनारे बस जाती है। महाकुंभ जैसा भव्य आयोजन केवल भारत में ही हो सकता है।
युवा वर्ग को केंद्रित करते हुए मोदी ने कहा कि भारत की 65 फीसदी आबादी युवा है। यह युवा शक्ति का देश है। हमारे पास अथाह युवा शक्ति है, उसका इस्तेमाल कर विकास करना चाहिए।

No comments:
Post a Comment