Saturday, 9 March 2013

09/03/2013

शिक्षा मित्रों का नए सिरे से तैयार होगा बायोडाटा

सचिव बेसिक शिक्षा को अवमानना का नोटिस


शिक्षा मित्रों का नए सिरे से तैयार होगा बायोडाटा

शिक्षा मित्रों का नए सिरे से बायोडाटा तैयार कराया जाएगा। प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा सुनील कुमार ने इस संबंध में गुरुवार को आदेश जारी कर दिया है। इसके आधार पर शिक्षा मित्रों को 15 अप्रैल तक निर्धारित प्रारूप पर अपना पूरा बायोडाटा देना होगा। पूरा ब्यौरा ऑनलाइन करने के बाद मानदेय सीधे उनके खाते में दिया जाएगा।

सचिव बेसिक शिक्षा को अवमानना का नोटिस

 गैर टीईटी उत्तीर्ण बीएड डिग्रीधारी अभ्यर्थियों को भी सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने के आदेश का पालन न करने पर हाईकोर्ट ने बेसिक शिक्षा सचिव और अन्य अधिकारियोें को अवमानना का नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने कहा है कि जवाब न देने पर दोषीजनों पर आरोप तय किए जाएंगे। यह आदेश न्यायमूर्ति डीपी सिंह ने विश्वनाथ प्रताप सिंह की ओर से दाखिल अवमानना याचिका पर दिया है।
अदालत ने इस दौरान आदेश के पालन का एक और मौका अधिकारियों को दिया है। एक माह में यदि वह आदेश का पालन नहीं करते हैं तो उनको न्यायालय में हलफनामा दाखिल कर कारण बताना होगा। यदि आदेश का पालन और हलफनामा दोनों नहीं दाखिल किया जाता है तो अधिकारियों को अदालत में स्वयं उपस्थित होना होगा। 16 जनवरी 2013 को खंडपीठ ने आदेश पारित किया था कि बिना टीईटी उत्तीर्ण किए बीएड पास अभ्यर्थियों को भी सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाए।

No comments:

Post a Comment