कुंडा में राजा भैया के खिलाफ बोलने को तैयार नहीं कोई!
प्रतापगढ़
में डीएसपी जिया उल हक की हत्या की पड़ताल कर रही सीबीआई टीम अब तक कोई
अहम सुबूत नहीं जुटा पाई है। तीन दिनों की जांच के बाद भी टीम के हाथ खाली
हैं और जांच की दिशा भी तय नहीं हो पा रही है।
सीबीआई की टीम प्रधान नन्हें यादव और उसके भाई सुरेश की हत्या के मामले में भी अब तक खाली हाथ ही बैठी हुई है।
राजा भैया के करीबियों समेत उनकी सहायता के आरोपी सिपाहियों से पूछताछ के बाद भी सीबीआई टीम को ऐसा कोई सुराग नहीं मिला, जिसके सहारे जांच आगे बढ़ सके। टीम केवल निलंबित पुलिसकर्मियों से ही पूछताछ कर रही है।
सीबीआई टीम अब तक सीओ जिया उल हक की सर्विस रिवाल्वर और फोन भी नहीं ढूंढ़ पाई है। टीम को इस बारे में कोई ठोस सुबूत भी नहीं मिला है।
सीबीआई ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
सीबीआई इस मामले में अब तक पुलिसकर्मियों से ही पूछताछ कर पाई है। दरअसल डीएसपी हत्याकांड में बलीपुर गांव, हथिगवां थाना और आसपास के लोग चुप्पी साधे हुए हैं।
वारदात के बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल है और वहां कोई भी मुंह खोलने के लिए तैयार नहीं है।
इलाके के ज्यादातर लोग गांव भी छोड़ चुके हैं। ऐसे में शनिवार की रात क्या हुआ था, इसकी तह तक पहुंचने में सीबीआई को मुश्किलें आ रही हैं। सीबीआई ने जांच में तेजी लाने के मकसद से एक हेल्पलाइन नंबर 05341-230006 और ईमेल जारी किया है।
जांच एजेंसी ने लोगों से अपील की है कि इस घटना के बारे में जो भी जानते हों, खुलकर बताएं। सूचना देने वालों के बारे में जानकारी गोपनीय रखने की बात कही गई है।

No comments:
Post a Comment