Sunday, 10 March 2013

दिल्ली गैंगरेप के आरोपी राम सिंह ने फांसी लगाई

delhi gangrape prime accused ram singh commits suicide
देश को हिला देने वाले दिल्‍ली गैंगरेप मामले के मुख्य आरोपी राम सिंह ने खुदकुशी कर ली है। उसने तिहाड़ जेल नंबर-3 में आज सुबह करीब पांच बजे फांसी लगा ली।

इस घटना के बाद बाकी चार आरोपियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गृह मंत्रालय ने 24 घंटे के भीतर तिहाड़ जेल प्रशासन से राम सिंह की खुदकुशी की रिपोर्ट मांगी है। जांच के लिए मजिस्ट्रेट तिहाड़ जेल पहुंच गए हैं।

राम सिंह के शव को दीनदयाल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। मुख्य आरोपी राम सिंह की सोमवार को ही साकेत कोर्ट में पेशी होनी थी।

नीतीश का तीर थामने को बेताब कांग्रेस का हाथ

congress is trying to woo jdu
भाजपा में मोदी राग बजने से खफा चल रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अब कांग्रेस की निगाहें लगी हैं और उन्हें रिझाने की हर कोशिश की जा रही है।

कुलपतियों की नियुक्ति के मामले में सरकार से मतभेद गहराने के बाद राज्यपाल देवानंद कुंवर की बिहार राजभवन से विदाई को कांग्रेस का इसी मकसद से उठाया गया कदम माना जा रहा है।

दरअसल, भाजपा में इस समय नमो-नमो का राग बज रहा है। ऐसे में नीतीश कुमार भले ही सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं बोल रहे हैं, लेकिन अंदरखाने खासे खफा बताए जा रहे हैं। मौके की नजाकत भांप कांग्रेस ने नीतीश को अपने खेमे में शामिल करने का सियासी खेल शुरू कर दिया है।

बिहार में खोई जमीन तलाशने में जुटी कांग्रेस को लालू प्रसाद यादव और रामविलास पासवान से ज्यादा वजन नीतीश में दिख रहा है। सबसे पहले वित्त मंत्री ने पिछड़े राज्यों का मानक बदलने की बात करके नीतीश की मांग का अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन किया।

इसके बाद प्रधानमंत्री ने पहले ट्वीट करके और फिर संसद के दोनों सदनों में बिहार सरकार के कामकाज की तारीफ की। अब एक कदम और आगे बढ़कर राज्यपाल देवानंद का बिहार से तबादला कर दिया।

गौरतलब है कि सरकार और राजभवन के बीच संबंध खासे तल्खी भरे चल रहे थे। विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति के मामले में सरकार ने पहले तो हाईकोर्ट की शरण ली। इसके बाद अपनी नाराजगी जाहिर कर दी।

तीन दिन पहले विवि के खर्चों की समीक्षा को एक नया ऑडिट सेल गठित करके सरकार ने साफ कर दिया कि वह राजभवन से दो-दो हाथ करने के मूड में आ गई है। ऐसे में राज्यपाल का तबादला साफ इशारा कर रहा है कि कांग्रेस का हाथ नीतीश का तीर (जद-यू का चुनाव चिह्न) थामने को बेताब है।

कुंडा में राजा भैया के खिलाफ बोलने को तैयार नहीं कोई!

helpline number issued by the CBI in the dsp
प्रतापगढ़ में डीएसपी जिया उल ह‌क की हत्या की पड़ताल कर रही सीबीआई टीम अब तक कोई अहम सुबूत नहीं जुटा पाई है। तीन दिनों की जांच के बाद भी टीम के हाथ खाली हैं और जांच की दिशा भी तय नहीं हो पा रही है।

सीबीआई की टीम प्रधान नन्हें यादव और उसके भाई सुरेश की हत्या के मामले में भी अब तक खाली हाथ ही बैठी हुई है।

राजा भैया के करीबियों समेत उनकी सहायता के आरोपी सिपाहियों से पूछताछ के बाद भी सीबीआई टीम को ऐसा कोई सुराग नहीं मिला, जिसके सहारे जांच आगे बढ़ सके। टीम केवल निलंबित पुलिसकर्मियों से ही पूछताछ कर रही है।

सीबीआई टीम अब त‌क सीओ जिया उल हक की सर्विस रिवाल्वर और फोन भी नहीं ढूंढ़ पाई है। टीम को इस बारे में कोई ठोस सुबूत भी नहीं मिला है।

सीबीआई ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
सीबीआई इस मामले में अब तक पुलिसकर्मियों से ही पूछताछ कर पाई है। दरअसल डीएसपी हत्याकांड में बलीपुर गांव, हथिगवां थाना और आसपास के लोग चुप्पी साधे हुए हैं।

वारदात के बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल है और वहां कोई भी मुंह खोलने के लिए तैयार नहीं है।

इलाके के ज्यादातर लोग गांव भी छोड़ चुके हैं। ऐसे में शनिवार की रात क्या हुआ था, इसकी तह तक पहुंचने में सीबीआई को मुश्किलें आ रही हैं। सीबीआई ने जांच में तेजी लाने के मकसद से एक हेल्पलाइन नंबर 05341-230006 और ईमेल जारी किया है।

जांच एजेंसी ने लोगों से अपील की है कि इस घटना के बारे में जो भी जानते हों, खुलकर बताएं। सूचना देने वालों के बारे में जानकारी गोपनीय रखने की बात कही गई है।

लाखों की डुबकी के साथ महाकुंभ का महासमापन

महाकुंभ नगर/ब्यूरो
महाकुंभ के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि पर रविवार को डुबकी लगाने के साथ ही 56 दिनों का महापर्व पूरा हो गया। मेला प्रशासन का दावा है कि लगभग 70 लाख श्रद्धालुओं ने संगम स्नान किया।

अंतिम स्नान पर्व पर रेलमंत्री पवन बंसल ने भी परिजनों के साथ संगम में डुबकी लगाई। 56 दिनों में दुनिया भर से पहुंचे करीब नौ करोड़ लोगों ने आस्था का स्नान किया।

स्नान का क्रम भोर से ही शुरू हो गया था जो देर रात तक जारी रहा। मौनी अमावस्या के बाद अखाड़े विदा हो गए थे, माघी पूर्णिमा पर कल्पवासियों ने डेरा उठाया और अब महाशिवरात्रि पर उन्होंने भी संगम की रेती को प्रणाम किया जो अब तक किसी आयोजन, अनुष्ठान के लिए रुके थे।

स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयकारों के बीच शिव और सूर्य को अर्घ्य दिया। संगम क्षेत्र में पहली बार अमरनाथ गुफा मंदिर और अनेक प्रकार की जड़ी बूटियों से तैयार सवा कुंतल के पारदेश्वर शिवलिंग की भी पूजा की गई। विवादों से शुरू हुए महाकुंभ में नरेंद्र मोदी को पीएम के रूप में प्रोजेक्ट किए जाने, महामंडलेश्वर की पदवी दिए जाने, भगदड़ जैसे मुद्दे हावी रहे।

दिल्ली कूच से पहले फरीदाबाद में रोकी गई यमुना यात्रा

yamuna yatra stopped in faridabad
यमुना को प्रदूषण मुक्त कराने की मांग को लेकर निकली पदयात्रा को प्रशासन ने हरियाणा और दिल्ली के बीच में रोक दिया है। यमुना पदयात्रा रविवार को दिल्ली पहुंचनी थी।

गौरतलब है कि यमुना शुद्धिकरण को निकली पदयात्रा में भारी भीड़ से दिल्ली की ट्रैफिक व्यवस्था चरमराने के डर से दिल्ली पुलिस बेचैन थी। दिल्ली पुलिस के चार डीसीपी शनिवार दोपहर को यमुना रक्षक दल के प्रतिनिधियों से फरीदाबाद में मिले थे, लेकिन पहले दौर की वार्ता विफल रही।

पुलिस का कहना था कि ट्रैक्टर दिल्ली में प्रवेश नहीं करेंगे और रामलीला मैदान में रुकने की अनुमति दो दिन की होगी। यमुना रक्षक दल ट्रैक्टर ले जाने और समाधान नहीं होने तक जंतर-मंतर पर रुकने के लिए अड़ गया। इसके कुछ देर बाद दूसरे दौर की वार्ता हुई।

इसमें तय हुआ कि पदयात्रा दिल्ली में प्रवेश करेगी और उसका रविवार का पड़ाव सरिता विहार में होगा, लेकिन बाद में इसे बदलकर बदरपुर कर दिया गया। दल के प्रवक्ता राकेश यादव ने बताया कि दिल्ली पुलिस रामलीला मैदान में धरना-प्रदर्शन की अनुमति देने को तैयार हो गई है। 11 से 13 मार्च तक के लिए अनुमति मांगी गई है।

धर्मनिरपेक्षता की मेरी परिभाषा में 'इंडिया फर्स्ट'

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क | Last updated on: March 10, 2013 1:23 PM IST

india first is my definition of secularism, says modi 
 
           
अमेरिका में रह रहे भारतीयों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि धर्मनिरपेक्षता (सेक्युलरिज्म) की मेरी परिभाषा में इंडिया फर्स्ट है। इसी प्रकार हर निर्णय में भारत ही प्रथम होना चाहिए।

मोदी ने कहा कि हम कोई भी कार्य करें, कुछ भी सोचें, वह केवल भारत के लिए होना चाहिये। अगर ऐसा हुआ तो हमारी रगों में अपने-आप सेक्युलरिज्म की भावना भर जाएगी।

रविवार को अपने संबोधन में मोदी ने एक बार फिर गुजरात के विकास को सामने रखा। गुजरात मॉडल की चर्चा करते हुए मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया ने उनके राज्य के विकास को सराहा है।

मोदी ने कहा कि इस समय पूरी दुनिया की निगाहें भारत पर ‌टिकी हैं, लेकिन देश में विकास थम सा गया है। पिछले पांच-छ वर्षों में देश का विकास कमजोर हुआ है। मंदी के समय भी गुजरात के विकास ने आशा का संचार किया है।

मोदी ने कहा कि यूरोप के कई देशों जितनी आबादी हमारे यहां महाकुंभ में संगम किनारे बस जाती है। महाकुंभ जैसा भव्य आयोजन केवल भारत में ही हो सकता है।

युवा वर्ग को केंद्रित करते हुए मोदी ने कहा कि भारत की 65 फीसदी आबादी युवा है। यह युवा शक्ति का देश है। हमारे पास अथाह युवा शक्ति है, उसका इस्तेमाल कर विकास करना चाहिए।

धोनी ने सहवाग को टीम से निकलवाया: गांगुली

कोलकाता/इंटरनेट डेस्क | Last updated on: March 10, 2013 12:35 AM IST


ganguly sees dhonis hand in sehwags exclusion
वीरेंद्र सहवाग को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाकी बचे दो टेस्ट मैचों से बाहर किए जाने पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए पूर्व भारतीय कप्‍तान सौरव गांगुली ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी के इशारे पर ही वीरू को टीम से बाहर किया गया होगा।

उन्होंने कहा, 'यह कहना गलत होगा कि चयन प्रक्रिया में धोनी का कोई हाथ नहीं होता है। अगर कप्तान किसी खास खिलाड़ी की मांग करे तो चयनकर्ताओं के लिए उसे ना कहना बेहद कठिन होता है। भले ही धोनी ने चयन समिति की बैठक में हिस्सा नहीं लिया हो फिर भी उसने जरूर चयनकर्ताओं से इस बारे में जरूर कहा होगा।'

उन्होंने आगे कहा, 'जो भी हो, मैं सहवाग को बाहर किए जाने से बेहद आश्चर्यचकित हूं। सचिन और धोनी भी तो फार्म से जूझते रहे हैं। जब उन्हें बरकरार रखा जा सकता है तो फिर सहवाग के साथ ही ऐसा क्यों।'

सहवाग को सर्वकालिक महान टेस्ट क्रिकेटर बताते हुए गांगुली ने कहा कि अगले दो मैच में टीम इंडिया को जरूर उनकी बेहद कमी खलेगी।

'मैंने और विजेंदर ने फूड सप्लिमेंट समझकर ली ‌ड्रग्स'

चंडीगढ़/इंटरनेट डेस्क | Last updated on: March 10, 2013 2:15 PM IST

we mistook drugs for food supplements: ram
भारतीय बॉक्सर विजेंदर सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। विजेंदर के दोस्त राम सिंह ने रविवार को कहा कि उसने और विजेंदर ने कुछ मौकों पर ड्रग्स का सेवन किया। हालांकि राम सिंह ने कहा कि उन्होंने गलती से ड्रग्स को फूड सप्लिमेंट समझकर लिया था।

इस मामले पर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्टस (एनआईएस) के अधिकारी आरएस रानावत ने बताया कि विजेंदर के खिलाफ कार्रवाई पर सोमवार को फैसला लिया जाएगा।

गौरतलब है कि पंजाब के जीरकपुर से पकड़ी गई 130 करोड़ रुपये की हेरोइन के मामले में ओलंपिक पदक विजेता बॉक्सर विजेंदर सिंह और उनके दोस्त बॉक्सर रामसिंह का नाम सामने आया। विजेंदर के करीबी दोस्त राम सिंह ने पहले कहा था कि वह और विजेंदर शौकिया तौर पर थोड़ी मात्रा में कुछ एक बार ड्रग्स ले चुके हैं।

उन दोनों को यह ड्रग्स मामले के मुख्य आरोपी एनआरआई अनूप सिंह काहलों ने मुहैया कराई थी। वहीं, काहलों ने शुक्रवार रात हिरासत में आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि वह खतरे से बाहर है।

पंजाब पुलिस के सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में बॉक्सर राम सिंह ने बताया कि 1 जनवरी से 26 फरवरी के बीच उसने और विजेंदर ने 2-3 बार ड्रग्स ली थी। काहलों उन्हें एक से तीन ग्राम ड्रग्स देता था। उसने कहा कि विजेंदर ड्रग डीलर काहलों को रूबी के नाम से जानते हैं। विजेंदर ने पहली बार ड्रग्स तब ली थी जब वे दोनों गाड़ी से चंडीगढ़ से पटियाला जा रहे थे।

राम सिंह ने बताया कि काहलों ने उसे सबसे पहले दिसंबर में दो ग्राम ड्रग्स दी थी, लेकिन उसने कोई पैसा नहीं लिया था। उसने दावा किया कि वह और विजेंदर ड्रग्स के लती नहीं हैं। उसने यह भी कहा कि हमने ड्रग्स लेकर कभी किसी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया। पुलिस ने राम सिंह से शनिवार को भी पूछताछ की। पुलिस काहलों की कॉल डिटेल खंगाल रही है, ताकि पता चल सके कि विजेंदर और राम सिंह उसके संपर्क में थे या नहीं।

वहीं, फतेहगढ़ साहिब के एसएसपी एचएस मान ने शनिवार को बताया कि सिटी थाने में बंद काहलों ने आत्महत्या का प्रयास किया। शुक्रवार को उसे नहाने के लिए एक बाल्टी दी गई थी। बाल्टी के हैंडिल के हल्के नुकीले किनारे से उसने अपनी कलाई की नस काटने की कोशिश की।

मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने उसकी इस कोशिश को नाकाम कर दिया। उसे मामूली खरोंचें आई हैं। उसके खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, पुलिस ड्रग रैकेट के सरगना बताए जा रहे पूर्व डीएसपी जगदीश भोला की तलाश भी कर रही है।

सीओ कुंडा ने भेजी थी राजा भैया की हिस्ट्रीशीट

मनीष श्रीवास्तव/लखनऊ | Last updated on: March 10, 2013 1:32 AM IST

up dsp zia ul haque murder
कुंडा के सीओ जियाउल हक ने बीते 5 सितंबर को तत्कालीन जेल व खाद्य मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनके नजदीकी अक्षय प्रताप की हिस्ट्रीशीट आला अफसरों को क्यों भेजी थी?

क्या वे किसी मामले की जांच कर रहे थे?

जांच भी ऐसी जिसमें सरकार के ताकतवर मंत्री और उनके नजदीकी लोगों की हिस्ट्रीशीट नत्थी की गई थी। फिलहाल प्रदेश के डीजीपी से लेकर एडीजी (कानून व्यवस्था) के पास इन सवालों का जवाब नहीं है।

अपने एक होनहार अफसर की हत्या के हफ्ते भर बाद भी वरिष्ठ अफसर नहीं बता सके कि क्या सीओ किसी ऐसे मामले की जांच कर रहे थे जिसे लेकर उनकी जान को गंभीर खतरा होने की आशंका थी?

लेकिन सीओ की हत्या के बाद से ही उनकी पत्नी परवीन आजाद बार-बार दोहरा रही हैं कि वह अपने ऊपर किसी खतरे का अंदेशा जता रहे थे।

उन्होंने सीधे तौर पर पूर्व मंत्री राजा भैया का नाम भी लिया है। सीबीआई की पूछताछ में सीओ के गनर ने भी इस ओर इशारा किया है कि जियाउल हक अपने सरकारी आवास में रहते हुए बेहद सतर्क और सावधान रहते थे, उन्हें किसी अनिष्ट की आशंका रहती थी।

सीओ की ओर से 5 सितंबर, 2012 को अपने अफसरों को भेजी रिपोर्ट में बताया गया है कि राजा भैया पुत्र उदय प्रताप सिंह, निवासी बेंती, थाना हथिगवां पर कुल 47 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें 23 मुकदमे कुंडा थाने में, आठ मुकदमे हथिगवां थाने में, पांच मुकदमे नवाबगंज थाने में दर्ज हैं।

इनमें कई मुकदमे हत्या जैसे गंभीर मामलों के भी हैं। वहीं पूर्व मंत्री के नजदीकी एमएलसी अक्षय प्रताप पर कुल 28 मुकदमे बताए गए हैं। उन पर भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इस हिस्ट्रीशीट को सीओ ने खुद अपने हस्ताक्षर करके भेजा था।

क्या सीओ की रिपोर्ट से राजा भैया पर गिरी गाज

सवाल उठ रहे हैं कि क्या सीओ की यह रिपोर्ट प्रतापगढ़ से आगे बढ़ी ही नहीं या पुलिस मुख्यालय को भेजी ही नहीं गई। विभागीय सूत्रों का दावा है कि सीओ की रिपोर्ट ऊपर तक तो पहुंची लेकिन आधिकारिक रूप से उस पर कार्रवाई के बजाय कुछ कदम उठाए गए। माना जा रहा है कि राजा भैया से जेल महकमा वापस लेने का संबंध इस रिपोर्ट से भी है।

कोई जांच रिपोर्ट नहीं भेजी सीओ ने
दिवंगत सीओ कुंडा जियाउल हक द्वारा कोई जांच रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को नहीं भेजी गई है। अगर कोई हिस्ट्रीशीट तैयार की गई है तो यह जिला स्तर पर की गई होगी। पुलिस मुख्यालय या पुलिस प्रशासन को इसकी कोई जानकारी नहीं है।
अरुण कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था)

ऐसी किसी जांच की सूचना नहीं
सीओ जियाउल हक कुंडा में पूर्व मंत्री के खिलाफ कोई जांच कर रहे थे, इसकी कोई जानकारी स्थानीय पुलिस ने नहीं दी है। पूर्व मंत्री के खिलाफ उन्होंने शासन को कोई रिपोर्ट भी नहीं भेजी है। यह हिस्ट्रीशीट किसका हिस्सा है? इसकी जानकारी मुझे नहीं है।
आरके विश्वकर्मा, पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था)

Saturday, 9 March 2013

आगरा में ट्रक ने कांवड़ियों को रौंदा, 5 की मौत

धौलपुर/इंटरनेट डेस्क | Last updated on: March 9, 2013 5:00 PM IST
टैग्स » accident, road, agra, truck, gangajal

truck accident in Agra, 5 kanwariye killed उत्तरप्रदेश के आगरा जिले के धौलपुर कस्बे में शनिवार तड़के हुए सड़क हादसे में पांच कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि छह कांवडिए घायल हो गए। हादसा शनिवार तडके आगरा मुम्बई नेशनल हाईवे पर मनियां थाना इलाके के सकतपुर गांव के पास हुआ। मरने वाले सभी कांवड़िए ग्वालियर जिले के बडेरा गांव के रहने वाले थे।

बताया जाता है कि कांवड़िए उत्तरप्रदेश के सोरों से कांवड़ में गंगाजल ला रहे थे। शनिवार तड़के आगरा मुम्बई नेशनल हाईवे पर मनियां थाना इलाके के सकतपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में पांच कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि छह कांवड़िए घायल हो गए।

हादसे के बाद में ट्रक चालक मौके से भाग निकला। घायल को अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यूपी: शिव मंदिर में भगदड़, 2 श्रद्धालुओं की मौत

बाराबंकी/इंटरनेट डेस्क | Last updated on: March 10, 2013 12:00 PM IST

stampede in shiv mandir of up, 2 death
यूपी के बाराबंकी जिले में महाशिवरात्रि के मौके पर एक शिव मंदिर में भगदड़ मचने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। इस भगदड़ में करीब 10 लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक रविवार को जिले के रामनगर स्थित लोधेश्वर महादेव मंन्दिर में सुबह शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए आए कावड़ियों में भगदड़ मचने के दौरान यह हादसा हुआ।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के मौके पर जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में कांवडिए आए हुए थे। इसी दौरान पहले जल चढ़ाने की होड़ में भगदड़ मच गई।

भगदड़ में 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि करीब 10 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है।
 
BHAGWAN SHIV SANKAR UNKI ATMA KO SHANTI DE..

09/03/2013

शिक्षा मित्रों का नए सिरे से तैयार होगा बायोडाटा

सचिव बेसिक शिक्षा को अवमानना का नोटिस


शिक्षा मित्रों का नए सिरे से तैयार होगा बायोडाटा

शिक्षा मित्रों का नए सिरे से बायोडाटा तैयार कराया जाएगा। प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा सुनील कुमार ने इस संबंध में गुरुवार को आदेश जारी कर दिया है। इसके आधार पर शिक्षा मित्रों को 15 अप्रैल तक निर्धारित प्रारूप पर अपना पूरा बायोडाटा देना होगा। पूरा ब्यौरा ऑनलाइन करने के बाद मानदेय सीधे उनके खाते में दिया जाएगा।

सचिव बेसिक शिक्षा को अवमानना का नोटिस

 गैर टीईटी उत्तीर्ण बीएड डिग्रीधारी अभ्यर्थियों को भी सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने के आदेश का पालन न करने पर हाईकोर्ट ने बेसिक शिक्षा सचिव और अन्य अधिकारियोें को अवमानना का नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने कहा है कि जवाब न देने पर दोषीजनों पर आरोप तय किए जाएंगे। यह आदेश न्यायमूर्ति डीपी सिंह ने विश्वनाथ प्रताप सिंह की ओर से दाखिल अवमानना याचिका पर दिया है।
अदालत ने इस दौरान आदेश के पालन का एक और मौका अधिकारियों को दिया है। एक माह में यदि वह आदेश का पालन नहीं करते हैं तो उनको न्यायालय में हलफनामा दाखिल कर कारण बताना होगा। यदि आदेश का पालन और हलफनामा दोनों नहीं दाखिल किया जाता है तो अधिकारियों को अदालत में स्वयं उपस्थित होना होगा। 16 जनवरी 2013 को खंडपीठ ने आदेश पारित किया था कि बिना टीईटी उत्तीर्ण किए बीएड पास अभ्यर्थियों को भी सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाए।

11 मार्च  हड़ताल पर रहेंगे प्रदेश के अधिववक्ता

- चंडीगढ़ व जयपुर में लाठी चार्ज का विरोध

इलाहाबाद : चंडीगढ़ तथा जयपुर में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेश के अधिवक्ता 11 मार्च को कार्य से विरत रहेंगे। इस दौरान सूबे में किसी भी अदालत में कार्य नहीं होगा। यूपी बार कौंसिल ने इसके लिए सभी जिलों के अधिवक्ता संगठनों को पत्र प्रेषित किया है।

कौंसिल के अध्यक्ष इमरान माबूद खान ने बताया कि कार्य बहिष्कार का यह फैसला बार कौंसिल आफ इंडिया के आह्वान पर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान सभी अधिवक्ता संगठन अपने अपने जिलों में सभी व विरोध प्रदर्शन करके इस तरह की घटनाओं के प्रति आक्रोश जाहिर करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अधिवक्ताओं की संख्या तीन लाख 15 हजार है। 11 मार्च को सभी कार्य बहिष्कार करेंगे


News Source : Jagran (Updated on: Sat, 09 Mar 2013 07:31 PM (IST))
*********************
It looks UPTET stay hearing may be postponed on 11th March 2013.

Candidate bhee wait karte karte pareshaan - Kabhee Judge nahin, kabhee advocate nahin, kabhee petitionar nahin, kabhee respondant nahin, kabhee court kee chuttee

महा शिवरात्रि 
आज महा शिवरात्रि के पर्व पर आप सभी लोगो को हार्दिक शुभकामनायें 
आने वाले दिन आपके लिए मंगल मय हों